More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

    थानागाजी में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

    जागरूकता अभियान के तहत विधिक जानकारी दी, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधानों से कराया अवगत

    थानागाजी। ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के अंतर्गत मंगलवार को वीणा उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुहार चौगान में नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, थानागाजी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

    नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

    तालुका विधिक सेवा समिति, थानागाजी के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार मीणा ने 120 से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, ई-सिगरेट, भांग, गांजा, अफीम, चरस, स्मैक, हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थ व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।

    विधिक प्रावधानों की दी जानकारी

    इसी क्रम में थानागाजी के मुंसिफ मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार मीणा ने बिहारीसर स्थित हंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से संबंधित कानून के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का अवैध निर्माण, बिक्री, खरीद, परिवहन, भंडारण और सेवन दंडनीय अपराध है तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है। उन्होंने नागरिकों से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

    निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन की जानकारी

    शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, जरूरतमंदों को अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था, नशा पीड़ितों एवं उनके परिवारों को मिलने वाली सहायता तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। साथ ही 15100 (विधिक सहायता), 112 (आपातकालीन सहायता), 181 (महिला सहायता) और 1933 (साइबर सहायता) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।

    दिलाई नशामुक्ति की शपथ

    कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

    इस अवसर पर मजिस्ट्रेट सहायक सतीश शर्मा, कनिष्ठ सहायक आशीष शर्मा, अधिकार मित्र टीकम प्रजापत, राजेश कुमार, राधेश्याम शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here