शहरी सेवा शिविर में 50 हजार रुपये का डमी चेक प्रदान, लाभार्थी बोलीं— अब पक्का घर बनाने का सपना होगा पूरा
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और खुशियों की सौगात बनकर सामने आ रहे हैं। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों के लंबे समय से अधूरे सपने साकार हो रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पालिका गोविंदगढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने लाभार्थी अंजू शर्मा को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार रुपये की पहली किस्त का प्रतीकात्मक (डमी) चेक प्रदान किया।
आर्थिक तंगी के कारण अधूरा था पक्के घर का सपना
लाभार्थी अंजू शर्मा ने बताया कि परिवार लंबे समय से पक्का मकान बनाना चाहता था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने और योजना की जानकारी नहीं होने के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। शहरी सेवा शिविर में आवेदन करने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई, जिससे अब उनका पक्का घर बनाने का सपना साकार होने जा रहा है।
शिविरों से मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
जिला प्रशासन के अनुसार शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। शिविरों में बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों का मौके पर ही समाधान करवा रहे हैं और अन्य नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अंजू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है और अब वे अपने पक्के घर का निर्माण कर सकेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


