More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़बास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का किया...

    किशनगढ़बास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन

    अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को किया गया स्मरण, 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक फैसला।

    किशनगढ़बास। सोमवार को किशनगढ़बास स्थित भाजपा कार्यालय, अनाज मंडी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने डॉ. मुखर्जी की जीवनी और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. साहब का सपना था कि देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं होने चाहिए। जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हो और धारा 370 को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. मुखर्जी के इस सपने को साकार किया है।

    मंडल महामंत्री जगदीश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी युग पुरुष थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
    जिला मंत्री आशा गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश सिंघल, घुमंतू-अर्ध घुमंतू प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक कैलाश गौड़, मंडल महामंत्री जगदीश यादव, जयसिंह सरदार, मंडल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी, जसवंत यादव, माया खंडेलवाल, मंडल मंत्री विनोद मिश्रा, निहाल बंटी, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव, सरपंच फकरूद्दीन, पार्षद अनिल शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख अजय योगी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हरवानी, मीडिया प्रमुख संजय गोयल, पूर्व मंत्री प्रकाश प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामस्वरूप, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह परमार, एडवोकेट धर्मपाल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    सभी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here