More
    Homeराजस्थानअलवरपेट्रोल के पैसे मांगने पर चली गोली, आरोपी हिरासत में

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर चली गोली, आरोपी हिरासत में

    अलवर के बुर्जा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को मारी गोली, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    अलवर। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा पेट्रोल पंप पर शनिवार को पेट्रोल के पैसे मांगने पर एक नकाबपोश युवक द्वारा सेल्समैन को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नकाबपोश युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा। सेल्समैन सचिन ने उसकी बाइक में पेट्रोल भर दिया। जब उससे पेट्रोल का भुगतान करने के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। काफी देर तक समझाने और भुगतान का आग्रह करने पर आरोपी ने जेब से अवैध हथियार निकाला और सेल्समैन पर फायर कर दिया।

    गोली लगने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायल सेल्समैन को तत्काल उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे घटना में प्रयुक्त हथियार, वारदात के कारण और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here