More
    Homeराजस्थानअलवरपथवारी माता मार्ग पर गंदगी से लोगों में नाराजगी, ज्ञापन सौंपा

    पथवारी माता मार्ग पर गंदगी से लोगों में नाराजगी, ज्ञापन सौंपा

    लक्ष्मणगढ़ में पथवारी माता मार्ग से कूड़ा हटाने और सीसी सड़क निर्माण की मांग उठी

    लक्ष्मणगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 10 स्थित पथवारी माता मंदिर मार्ग पर लंबे समय से जमा कूड़ा-कचरा हटाने तथा मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आमजन को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    ज्ञापन में बताया गया कि पथवारी माता मंदिर के पीछे स्थित सार्वजनिक मार्ग पर लंबे समय से कूड़े-कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध होने लगा है। यह मार्ग केवल स्थानीय निवासियों के आवागमन का ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों एवं अन्य वार्डों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में भी कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं होने से आमजन में रोष व्याप्त है।

    क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पथवारी माता मार्ग से शीघ्र कूड़ा-कचरा हटवाया जाए तथा आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here