अलवर के टहला स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक ऑनलाइन आवेदन शुरू
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय, टहला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्राएं 15 जुलाई 2026 तक नवीन एसजेएमएस (SJMS) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) तक प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन पूर्व की भांति विद्यार्थी अपनी एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।
विभाग के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का अध्ययन अवश्य करें।
विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ दिलाने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

