आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ टैक्स बार चुनाव, सत्र 2026–28 की नई टीम का सदस्यों ने किया स्वागत
अलवर। होटल प्रणय पैलेस, शांति कुंज में शनिवार को टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सत्र 2024–26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सर्वसम्मति से सत्र 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सीए महेश जैन ने अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में एडवोकेट चन्द्र प्रकाश गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। एडवोकेट राजेन्द्र सिंह चौहान एवं एडवोकेट सुरज दत्त दुबे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सीए विपिन जैन को सचिव, एडवोकेट नरेन्द्र गुप्ता को संयुक्त सचिव, सीए प्रमोद गावा को कोषाध्यक्ष तथा सीए जितेन्द्र अग्रवाल को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एडवोकेट अर्चना मेठी, एडवोकेट हेमन्त सिद्ध, एडवोकेट चन्द्रशेखर एवं एडवोकेट कैलाश चन्द्र गुप्ता का चयन किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हितों की रक्षा, कर अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के व्यावसायिक विकास तथा कर संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


