शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे शिविर, एक ही स्थान पर होगा समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 14 जुलाई को अलवर जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की सुविधा मिलेगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
14 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 60, 61 एवं 62 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 23, खेडली के सभी वार्डों के लिए फॉलोअप शिविर, बहादुरपुर के वार्ड 1 से 12, रामगढ़ के वार्ड 33, नौगांवा के वार्ड 1 से 10, कठूमर के वार्ड 1 से 10, मालाखेड़ा के वार्ड 1 से 10, गोविंदगढ़ के वार्ड 22 एवं 23, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 22 एवं 23 तथा राजगढ़ के वार्ड 39 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों का आयोजन संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में किया जाएगा। वहीं नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के लिए भी विशेष शिविर आयोजित होगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत ठेकड़ा, कठूमर की नूरपुर, लक्ष्मणगढ़ की मोलिया, मालाखेड़ा की सालपुर, रामगढ़ की बगड़ राजपूत, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, थानागाजी की भीकमपुरा तथा रैणी की बीलेटा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही प्राप्त करें। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


