More
    Homeराजस्थानजयपुरगायत्री नगर बना आस्था का केंद्र, आर्यिका रत्न अर्हंश्री माताजी का मंगल...

    गायत्री नगर बना आस्था का केंद्र, आर्यिका रत्न अर्हंश्री माताजी का मंगल प्रवेश

    जयपुर गायत्री नगर में मंगल प्रवेश के साथ गूंजी विश्वशांति की प्रार्थना, शान्तिधारा में उमड़ी श्रद्धा

    जयपुर। परम पूज्य आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज की परम प्रभाविका शिष्या, सम्यक्त वर्धिनी, भक्तामर साधिका एवं जिनधर्म प्रभाविका आर्यिका रत्न श्री 105 अर्हंश्री माताजी का ससंघ मंगलवार प्रातः श्री दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर (महारानी फार्म) में भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह 6:30 बजे हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूज्य माताजी का स्वागत किया।

    अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि पूज्य माताजी प्रातः 5:30 बजे मीरा मार्ग जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ विहार कर महारानी फार्म स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन, मंगल आरती एवं पुष्पवर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया।

    मंदिर परिसर पहुंचने पर महिला मंडल एवं महिला समूह की महिलाओं ने मंगल कलश के साथ भव्य अगवानी की। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती के बाद पूज्य माताजी का मंदिर में विधिवत मंगल प्रवेश कराया गया।

    मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि पूज्य माताजी के मुखारविंद से विश्वशांति एवं मानव कल्याण की भावना के साथ विशेष शान्तिधारा कराई गई। प्रथम अभिषेक एवं शान्तिधारा का सौभाग्य गौरव जैन (खेडली), विद्या प्रताप काला तथा गुंजन जैन को प्राप्त हुआ। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुईं।

    मंगल प्रवचन में आर्यिका रत्न अर्हंश्री माताजी ने कहा कि प्रत्येक श्रावक एवं श्राविका को प्रतिदिन अपने अच्छे कार्यों को डायरी में लिखने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने सभी से प्रतिदिन एक-दूसरे को क्षमा करने और स्वयं भी क्षमा मांगने का आग्रह करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं और भविष्य में सबसे बड़ी पूंजी सिद्ध होते हैं।

    इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश वोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, राकेश पटौदी, बसंत बाकलीवाल, आलोक शाह, कैलाश छाबड़ा, उदयभान जैन, आनंद बाकलीवाल सहित विभिन्न कॉलोनियों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं धर्म जागृति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पदम बिलाला का समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    अरुण शाह ने बताया कि 14 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे स्वाध्याय, शाम 4:30 बजे शंका समाधान तथा रात्रि 7:00 बजे संस्कार यात्रा का आयोजन होगा। वहीं 15 जुलाई को प्रातः शान्तिधारा एवं मंगल प्रवचन श्री दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर में ही आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अरुण शाह ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here