एमबीबीएस के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने खैरथल के देव गुप्ता, परिवार और शहर में खुशी की लहर
खैरथल। गर्व और सम्मान का अवसर उस समय आया जब शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र निवासी देव गुप्ता का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शहर और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देव गुप्ता, मुकेश गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनके पिता ने बताया कि वर्ष 2021 में देव का चयन पुणे स्थित प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ था। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ उन्होंने चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।
एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद देव गुप्ता को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें देहरादून में अपनी सेवाएं देने का अवसर मिला है, जहां वे देश की सेवा का दायित्व निभाएंगे।
परिजनों के अनुसार यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे खैरथल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
देव गुप्ता के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, मित्रों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।
देव गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


