More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में एक्स-रे और प्रसव सुविधा की मांग, खंड उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी...

    लक्ष्मणगढ़ में एक्स-रे और प्रसव सुविधा की मांग, खंड उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं लक्ष्मणगढ़ में ही संचालित करने की मांग, जनता क्लीनिक या बीसीएमओ कार्यालय में सुविधा शुरू करने का आग्रह

    लक्ष्मणगढ़। कस्बे के युवाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंगलवार को खंड उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यक सेवाओं को कस्बे में ही संचालित रखने की मांग की।

    ज्ञापन में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भवन स्थिति जर्जर (कंडम) होने के कारण एक्स-रे मशीन और प्रसव (डिलीवरी) सुविधा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा है। युवाओं ने मांग की कि इन सेवाओं को मौजपुर स्थानांतरित करने के बजाय पुराने अस्पताल स्थित जनता क्लीनिक अथवा बीसीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए, ताकि कस्बे और आसपास के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

    ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि यदि एक्स-रे एवं प्रसव सेवाएं कस्बे से बाहर स्थानांतरित की गईं तो मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    उपखंड मुख्यालय पर ही मिले स्वास्थ्य सुविधाएं

    युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि पुराने अस्पताल परिसर में उपलब्ध कमरों का उपयोग कर एक्स-रे मशीन और प्रसव सुविधा शीघ्र शुरू कराई जाए, जिससे उपखंड मुख्यालय पर ही आमजन को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।

    ज्ञापन सौंपने वालों में इकबाल खान तूफान, विशाल गुप्ता, कृष्णा गुर्जर, मोनी शर्मा, सौरभ सहित अन्य युवा शामिल रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here