More
    Homeराजस्थानअलवरजगन्नाथ मेले की तैयारी: अलवर में पुजारी महासंघ ने बनाई सेवा की...

    जगन्नाथ मेले की तैयारी: अलवर में पुजारी महासंघ ने बनाई सेवा की रूपरेखा

    गुरु पूर्णिमा को भक्ति के साथ मनाने का निर्णय, रूपवास मेले में श्रद्धालुओं के लिए लगेगी शीतल पेयजल प्याऊ

    अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी भगवान श्री जगन्नाथ जी के मेले, सावन मास एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक और सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के मेले के दौरान रूपवास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतल पेयजल प्याऊ लगाई जाएगी। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा में राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से विशेष आरती एवं पूजन किया जाएगा।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि गुरु पूर्णिमा महापर्व भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महासंघ जिले के सभी मंदिरों के पुजारियों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने तथा भगवान की सेवा के माध्यम से पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान करेगा।

    महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सेवा, धर्म और जनकल्याण की भावना के साथ सभी धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

    बैठक में योगानंद शर्मा, अनिल शर्मा, रमाकांत शर्मा, मोनू शर्मा, कंचन शर्मा, योगेश शर्मा, श्याम बिहारी पाराशर, दिनेश चंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कैलाश शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, महेश चंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here