More
    Homeराजस्थानअलवरभारत विकास परिषद का 64वां स्थापना दिवस 18 जुलाई को, केंद्रीय मंत्री...

    भारत विकास परिषद का 64वां स्थापना दिवस 18 जुलाई को, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

    अलवर में स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रतिभाओं का होगा सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा गतिविधियों से सजेगा आयोजन

    अलवर। भारत विकास परिषद्, अलवर शाखा द्वारा 64वां स्थापना दिवस आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाजसेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

    भारत विकास परिषद् (राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत) के पूर्व रीजन संरक्षक डॉ. के.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल करेंगे, जो जयपुर से विशेष रूप से समारोह में भाग लेंगे। आयोजन में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।

    1963 में हुई थी भारत विकास परिषद की स्थापना

    भारत विकास परिषद् (राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत) की पूर्व प्रांतीय संरक्षक डॉ. कुमकुम कपूर ने बताया कि परिषद की स्थापना 12 जनवरी 1963 को स्वामी विवेकानंद की जन्मशती के अवसर पर हुई थी तथा 10 जुलाई 1963 को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत इसका विधिवत पंजीकरण किया गया। प्रारंभ में यह संगठन चीन आक्रमण के समय नागरिकों को संगठित करने के उद्देश्य से नागरिक परिषद के रूप में कार्यरत था, जिसे बाद में भारत विकास परिषद नाम दिया गया। वर्तमान में यह एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वैच्छिक संगठन के रूप में देशभर में सेवा कार्य कर रहा है।

    ‘पांच सूत्रों’ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश

    पूर्व रीजन संगठन सचिव अशोक मित्तल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य समाज को परिषद के संस्कार, सेवा, संपर्क, सहयोग और समर्पण जैसे पांच मूल्यों से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    प्रतिभाओं का सम्मान और सेवा कार्य होंगे आकर्षण

    शाखा प्रकल्प संयोजक प्रमोद विजय ने बताया कि समारोह में अलवर का नाम जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    इसके साथ ही परिषद के विकास रत्न जिनेन्द्र जैन एवं ज्योति सिन्हा द्वारा अधव सेवा समिति के माध्यम से संचालित विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।

    कत्थक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

    कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग देने के लिए डॉ. अनुरिता झा की प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे स्थापना दिवस समारोह और अधिक आकर्षक बनेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here