More
    Homeराजस्थानअलवरसोनम वांगचुक के समर्थन में निकली रैली, युवाओं ने उठाई मांगों की...

    सोनम वांगचुक के समर्थन में निकली रैली, युवाओं ने उठाई मांगों की आवाज

    नंगली सर्किल से भगत सिंह सर्किल तक प्रदर्शन, समर्थन में सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग

    अलवर। सोनम वांगचुक के समर्थन में शुक्रवार को अलवर शहर में विभिन्न सामाजिक एवं युवा संगठनों के तत्वावधान में नंगली सर्किल से भगत सिंह सर्किल तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

    युवा नेता अंकित ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने वाले व्यक्ति की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सोनम वांगचुक की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

    अंकित ने बताया कि 20 जुलाई को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में देशभर से हजारों युवाओं के शामिल होने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अलवर से भी बड़ी संख्या में युवा इस प्रदर्शन में भाग लेंगे।

    रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी समय में आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर और तेज किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here