More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा का दिया भरोसा

    लक्ष्मणगढ़ में अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा का दिया भरोसा

    कार्यभार ग्रहण करते ही स्वागत समारोह, अधिकारियों ने जनसेवा और कानून व्यवस्था पर दिया भरोसा

    लक्ष्मणगढ़। तहसील कार्यालय में नव नियुक्त तहसीलदार मनीष शर्मा तथा पुलिस वृत्ताधिकारी नागेंद्र सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उनका भव्य स्वागत किया गया।

    लक्ष्मणगढ़ में तहसीलदार मनीष शर्मा और वृत्ताधिकारी नागेंद्र सिंह का भव्य स्वागत
    लक्ष्मणगढ़ में तहसीलदार मनीष शर्मा और वृत्ताधिकारी नागेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

    अलवर जिला ब्राह्मण सभा के संयुक्त सचिव मीनेश तिवाड़ी, किसान नेता राज तिवाड़ी, गर्वेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर तहसीलदार मनीष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का भी भरोसा दिलाया।

    वहीं पुलिस वृत्ताधिकारी नागेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों से क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here