More
    Homeराजस्थानअलवरविद्या कुंज लाइब्रेरी में शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न, विद्यार्थियों में बढ़ी पुस्तकालय संस्कृति

    विद्या कुंज लाइब्रेरी में शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न, विद्यार्थियों में बढ़ी पुस्तकालय संस्कृति

    एक सप्ताह तक चला शैक्षिक कार्यक्रम, 282 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन, आगे होंगी लेखन प्रतियोगिताएं

    अलवर। विद्यार्थियों में पुस्तकालय संस्कृति विकसित करने और नियमित अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अभिसारा समिति द्वारा विद्या कुंज पब्लिक पार्क लाइब्रेरी में एक सप्ताह का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10 तक के कुल 282 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, बुद्ध विहार के 105 विद्यार्थी, केशव आदर्श विद्या मंदिर के 70 विद्यार्थी तथा आदर्श बाल भारती विद्यालय के 107 विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में एक-एक घंटे तक अध्ययन किया।

    भ्रमण की शुरुआत बच्चों को सक्रिय बनाने वाली सामान्य गतिविधियों से की गई। इसके बाद उन्हें पुस्तकालय के नियम, अनुशासन और पुस्तकों के उपयोग की जानकारी दी गई। सभी विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए ‘बाल निर्माण की कहानियाँ’ पुस्तक उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करना और उन्हें नियमित पाठक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

    आगे होंगे रचनात्मक आयोजन

    समिति के अनुसार 20 जुलाई को तीनों विद्यालयों में कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी।

    इसके अलावा जिन विद्यार्थियों की लिखावट में सुधार की आवश्यकता होगी, उनके लिए एक माह का सुंदर लेखन अभ्यास कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके समापन पर 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सुंदर लेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    अभिसारा समिति के संयोजक विष्णु स्वामी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत, लेखन कौशल और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आर.एन. मित्तल फाउंडेशन की आरुषि, शिक्षक तरुण गौड़, रामावतार सैनी तथा कपूर चंद का कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    यह पहल बच्चों के समग्र बौद्धिक विकास और पुस्तकालयों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here