More
    Homeराजस्थानअलवरआंगनबाड़ी आंदोलन हुआ तेज, 18वें दिन भाजपा सरकार के खिलाफ गरजा प्रदर्शन

    आंगनबाड़ी आंदोलन हुआ तेज, 18वें दिन भाजपा सरकार के खिलाफ गरजा प्रदर्शन

    आंगनबाड़ी आंदोलन में राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी

    अलवर। राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ, अलवर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन लगातार 18वें दिन भी जारी रहा। राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय बढ़ाने और अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। इस दौरान मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

    संघ की जिलाध्यक्ष लतेश शर्मा के जयपुर वार्ता के लिए जाने के दौरान आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने किया।

    मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कमलेश सैनी ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए नए-नए आदेश जारी कर रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि फिर भी समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर इस मुद्दे को और मजबूती से उठाया जाएगा।

    आर्थिक समस्याओं का उठाया मुद्दा

    प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं, जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में जीवन-यापन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here