More
    Homeराजस्थानअलवरअग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण...

    अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण का अवसर

    विज्ञान के साथ कला और वाणिज्य वर्ग के पात्र अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन

    लक्ष्मणगढ़। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    भर्ती के लिए 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच जन्मे पात्र पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु एवं अन्य पात्रता शर्तों का पालन करना होगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    विभाग के अनुसार विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

    इसके अलावा कला एवं वाणिज्य वर्ग के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने 12वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

    वहीं तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन करने के पात्र होंगे।

    समय रहते करें आवेदन

    विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here