जन्मोत्सव पर लोहिया पाड़ी बाजार में सिंधी समाज और व्यापार समिति की सेवा पहल बनी आकर्षण
अलवर। सिंधी समाज एवं लोहिया पाड़ी व्यापार समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सतगुरु साईं टेऊँ राम महाराज के 140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लोहिया पाड़ी बाजार में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बाजार में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों ने छोले-चावल एवं मिल्क रोज का प्रसाद ग्रहण कर गुरु महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में सिंधी समाज और व्यापार समिति के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्रद्धाभाव के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समिति अध्यक्ष भवानी शंकर गुप्ता, रमेश नरवानी, ठाकुरदास भोजवानी सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य व्यापारी एवं समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
समिति के संरक्षक दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि लोहिया पाड़ी व्यापार समिति समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में सिंधी समाज के सहयोग से सतगुरु साईं टेऊँ राम महाराज के 140वें जन्मोत्सव पर यह सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


