More
    Homeराजस्थानअलवर22 जुलाई से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन

    22 जुलाई से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन

    संगीतमय कथा से पहले निकलेगी विशाल कलश यात्रा, ब्रज रसिक कृष्णा जैमन महाराज करेंगे भागवत कथा का वाचन

    लक्ष्मणगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लक्ष्मणगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर, प्रजापत मोहल्ला में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

    आयोजक समिति ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पहले 22 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ होगा।

    समिति ने सभी माता-बहनों से आग्रह किया है कि वे कलश यात्रा में कलश एवं नारियल लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन ब्रज रसिक कृष्णा जैमन महाराज करेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आध्यात्मिक संदेशों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

    आयोजन का समापन 29 जुलाई (बुधवार) को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण के साथ होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here