नैथला गांव में खेत पर हुआ विवाद हिंसा में बदला, पीड़ित ने कई लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप
अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के नैथला गांव में चारा काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चारा काटने से रोकने पर एक पक्ष ने फरसी और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहले पक्ष के खेत में चारा काटने पहुंचे थे। खेत मालिक द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने फरसी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में राजीव और उनके पिता राम खिलाड़ी घायल हो गए। घायल राजीव ने बताया कि उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि उसके पिता भी हमले में घायल हुए हैं। दोनों का उपचार कराया गया।
पीड़ित पक्ष ने रामपाल, धंसी, हेमराज सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मालाखेड़ा थाने में दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


