More
    Homeराजस्थानअलवरजगन्नाथ महाआरती से जगमगाएगा होप सर्कस, 151 दीपों के साथ होगा भव्य...

    जगन्नाथ महाआरती से जगमगाएगा होप सर्कस, 151 दीपों के साथ होगा भव्य आयोजन

    राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक में निर्णय, जिलेभर के पुजारी सामूहिक आरती कर करेंगे प्रसाद वितरण

    अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें भगवान जगन्नाथ जी महाराज की पहली बार होप सर्कस पर 151 दीपों से भव्य महाआरती आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासंघ ने इस धार्मिक आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि प्रभु श्री जगन्नाथ जी महाराज की महाआरती 151 दीपों के साथ संपन्न होगी। इस आयोजन में अलवर जिले के सभी पुजारी सामूहिक रूप से भाग लेकर भगवान की आरती करेंगे। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है।

    बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और पुजारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम श्रद्धापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

    बैठक में महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, मोनू पंडित, महेश चंद शर्मा, योगानंद शर्मा, कंचन शर्मा, रघुवीर स्वामी, दिनेश शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा और देवराज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here