More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर की ममता शर्मा 'अंचल' को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, नेल्सन मंडेला एक्सलेंस अवॉर्ड...

    अलवर की ममता शर्मा ‘अंचल’ को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, नेल्सन मंडेला एक्सलेंस अवॉर्ड से बढ़ाया जिले का मान

    समाज सेवा, साहित्य और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर ‘नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन-2026’ से सम्मानित

    अलवर। प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी ममता शर्मा ‘अंचल’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नाइजीरिया की प्रतिष्ठित संस्था “दि माइंड एरेना एकेडमी” ने उन्हें “नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन-2026” से सम्मानित किया है। संस्था ने ऑनलाइन सम्मान-पत्र प्रदान कर समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को वैश्विक पहचान दी।

    ममता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन-2026 सम्मान मिला
    ममता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन-2026 सम्मान मिला

    ममता शर्मा ‘अंचल’ को यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, मानवता, भाईचारा, शांति स्थापना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने समाज के उत्थान के लिए उनके निरंतर प्रयासों और नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना।

    अलवर के लिए गौरव का पल

    इस उपलब्धि के बाद अलवर सहित पूरे राजस्थान में साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। अनेक साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने इसे अलवर जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। सम्मान मिलने के बाद ममता शर्मा ‘अंचल’ को देश-विदेश से लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

    देश-विदेश से मिली बधाइयां

    सम्मान की घोषणा के बाद डॉ. ऐनुल बरौलवी (बिहार), लक्ष्मी शर्मा (नेपाल), डॉ. नांगला (महाराष्ट्र), डॉ. बीना (भोपाल), डॉ. यास्मीन सुल्ताना नकवी (प्रयागराज), ज्योत्स्ना (वाराणसी), डॉ. सरोज यादव (नैनीताल), डॉ. सरोजनी तन्हा, सुनील सिन्हा और डॉ. विजय पंडित सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    पहले भी मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ममता शर्मा ‘अंचल’ को झांसी में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित “मणिकर्णिका सम्मान” से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उन्हें साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया था।

    नेल्सन मंडेला के नाम पर मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान ममता शर्मा ‘अंचल’ की साहित्यिक प्रतिबद्धता, सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा के प्रति उनके समर्पण का वैश्विक स्तर पर सम्मान माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे अलवर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here