14 पदों के लिए जय कृष्ण क्लब चुनाव के नामांकन पूरे, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
अलवर। प्रतिष्ठित जय कृष्ण क्लब की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्लब के 14 पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 20 और 21 जुलाई को संपन्न हुई। अब बुधवार, 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
चुनाव अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) अम्बा लाल मीणा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से की जाएगी। जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
26 जुलाई को होगा मतदान
जय कृष्ण क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
इन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में नानक राठौड़, डॉ. बृजेंद्र गर्ग, श्रेयांश भूटोरिया, राकेश खंडेलवाल (काका), अनुराग जसूजा, अनुराग जैन, सुनील कुमार आर्य, महेश चंद गर्ग, निखिल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, बाबू झालानी, भारत भूषण शर्मा, डॉ. राजेंद्र मलिक, अभिषेक तनेजा, रमन देवराह, अनिल कुमार अग्रवाल, बी.एस. खंडेलवाल, राकेश रावत, राजेश कुमार गुप्ता, कपिल अडूका, मुकेश जैन, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, वरुण सिंह, नितिन चौधरी और अनिल चौधरी शामिल हैं।
क्लब सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

