More
    Homeदेशकार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, बरेली-पीलीभीत के शातिर ​हुए गिरफ्तार

    कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, बरेली-पीलीभीत के शातिर ​हुए गिरफ्तार

     सोमवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि चार बदमाश लूट के इरादे से थाना क्षेत्र में आए थे। उन्होंने अपनी कार आंवला बिसौली तिराहे पर छिपाकर खड़ी कर दी थी।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    इस दौरान वजीरगंज थाना पुलिस गश्त करने के लिए निकली थी। जब पुलिस ने तिराहे पर कार आड़ में खड़ी देखी तो पुलिस को शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहां पर चार बदमाश खड़े थे उन्होंने पुलिस देखकर उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिससे पुलिस में भी खलबली मच गई। पुलिस ने खुद को बचाते हुए फायरिंग की जिसमें दो बदमाश पर में गोली लगने से घायल होगा और दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

    पकड़े गए ये बदमाश

    एक बदमाश बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रोधी निवासी किशोर कश्यप (29) को बाएं पैर में और पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर मंडी निवासी प्रेमपाल को दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को तुरंत मौके पर दबोच पूछ लिया गया और उनकी कार कब्जे में ले ली गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। उनके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here