More
    Homeधर्म-समाजहनुमानजी को क्यों लगाया जाता है बूंदी का भोग? जानें हनुमान व्रत...

    हनुमानजी को क्यों लगाया जाता है बूंदी का भोग? जानें हनुमान व्रत में क्या करें और किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

    भगवान हनुमान को संकटमोचन, अष्टसिद्धि और नव निधि के दाता के रूप में पूजा जाता है. मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमानजी का व्रत रखकर उनकी विशेष आराधना करते हैं. इस दौरान आपने देखा होगा कि बहुत से लोग मंगलवार या शनिवार के व्रत में हनुमानजी को बूंदी का भोग अर्पित करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमानजी को बूंदी का भोग अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से संकट, भय और बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही शनि दोष, ग्रह दोष समेत कई दोषों से राहत मिलती है. आइए जानते हैं हनुमानजी को मंगलवार व्रत में बूंदी का भोग क्यों लगाते हैं…

    हनुमान व्रत का लाभ
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान का व्रत रखने से भक्त को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है. नियमित रूप से हनुमानजी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और व्रत करने से जीवन की बाधाएं, भय और नकारात्मकता दूर होने की मान्यता है. यह व्रत शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को कम करने में भी लाभकारी माना जाता है. श्रद्धापूर्वक व्रत करने से स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, कार्यों में सफलता और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. साथ ही भगवान हनुमान की कृपा से व्यक्ति में सेवा, अनुशासन, संयम और धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है.

    हनुमान व्रत में क्या करें?
    हनुमान व्रत के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ या लाल रंग के वस्त्र धारण करें. हनुमानजी को चमेली का तेल, सिंदूर, लाल फूल, पान, बूंदी या बेसन के लड्डू अर्पित करें. हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ करें. ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है. दिनभर सात्विक भोजन करें और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.

    हनुमान व्रत में क्या ना करें?
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. क्रोध, झूठ, अपशब्द और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए. ब्रह्मचर्य का पालन करना और मन, वचन एवं कर्म से पवित्रता बनाए रखना भी शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान मन को एकाग्र रखकर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान हनुमान का स्मरण करना चाहिए.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here