More
    Homeराजस्थानअलवरआंदोलन की गूंज, आशा सहयोगिनियों ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    आंदोलन की गूंज, आशा सहयोगिनियों ने वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    एक माह से जारी धरने के बीच लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग, मंत्री संजय शर्मा ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

    अलवर। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलनरत आशा सहयोगिनियों ने सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। आशा सहयोगिनियां कंपनी बाग से रैली के रूप में मंत्री के निवास पहुंचीं, जहां राजवंती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

    ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय में वृद्धि, प्रोत्साहन राशि का भुगतान, सेवा शर्तों में सुधार तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनका कहना है कि पिछले एक माह से लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे प्रदेशभर की आशा सहयोगिनियों में नाराजगी व्याप्त है।

    प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री से आग्रह किया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार तक गंभीरता से पहुंचाकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आशा सहयोगिनियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    वन मंत्री संजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन एवं मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here