More
    Homeराजस्थानअलवरघरेलू काम से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का...

    घरेलू काम से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता बेटा था मोहित

    पावटा के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को मारी टक्कर, सड़क हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

    कठूमर। लक्ष्मणगढ़–कठूमर मार्ग पर पावटा के समीप सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिटपुरी निवासी मोहित पुत्र विजय सिंह जाटव (20) के रूप में हुई है। मोहित घरेलू काम से मोटरसाइकिल पर कठूमर जा रहा था। इसी दौरान पावटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    इस संबंध में मृतक के पिता विजय सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अब घटनास्थल के आसपास से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

    परिवार का इकलौता बेटा था मोहित

    जानकारी के अनुसार मृतक मोहित अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here