More
    Homeराजस्थानखैरथलयुवा संवाद से मजबूत होगी पुलिस, हर थाने में बनेगा यू-सीएलजी

    युवा संवाद से मजबूत होगी पुलिस, हर थाने में बनेगा यू-सीएलजी

    युवा शक्ति को मिलेगा जिम्मेदारी का मंच, 18 से 26 वर्ष के युवक-युवतियां निभाएंगे कानून व्यवस्था और जनजागरूकता में भूमिका

    खैरथल-तिजारा। राजस्थान पुलिस युवाओं को समाज और कानून व्यवस्था से जोड़ने के लिए नई पहल करने जा रही है। प्रदेशभर के साथ-साथ खैरथल-तिजारा जिले में भी यूथ कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (यू-सीएलजी) का गठन किया जाएगा। इस समूह में 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को शामिल कर पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यू-सीएलजी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    हाल के वर्षों में नीट परीक्षा पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े आंदोलनों के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों के बाद राजस्थान पुलिस ने युवाओं से सीधे संवाद और उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    हर थाने में बनेगा यू-सीएलजी

    यू-सीएलजी में केवल 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को सदस्य बनाया जाएगा। यह समूह पुलिस और युवाओं के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनेगा तथा सामाजिक समरसता, जनजागरूकता और अफवाहों पर नियंत्रण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

    निभाएंगे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    यू-सीएलजी के सदस्य युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पुलिस को फीडबैक देंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने में सहयोग करेंगे। नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जैसे जनजागरूकता अभियानों में भागीदारी निभाने के साथ-साथ संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस और युवाओं के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य भी करेंगे।

    पुलिस और समाज दोनों को मिलेगा लाभ

    इस पहल से पुलिस को संवेदनशील मामलों की समय रहते जमीनी जानकारी मिल सकेगी। विरोध-प्रदर्शनों और स्थानीय विवादों के दौरान संवाद आसान होगा तथा अफवाहों के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बढ़ेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

    खैरथल-तिजारा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने, पुलिस-जन संवाद मजबूत करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से यू-सीएलजी का गठन किया जा रहा है।”

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here