More
    Homeराजस्थानअलवरनया बास स्कूल में पौधारोपण, गुरु पूर्णिमा पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नया बास स्कूल में पौधारोपण, गुरु पूर्णिमा पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    स्काउट एंड गाइड फेलोशिप ने वटवृक्ष सहित छह पौधे लगाए, स्कूल विद्यार्थियों को गुरु और माता-पिता के सम्मान की दी सीख

    अलवर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया बास में अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फेलोशिप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में एक पांच वर्षीय वटवृक्ष सहित कुल छह पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    फेलोशिप के जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के साथ ईश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। लगाए गए पौधों में एक पांच वर्षीय वटवृक्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह पौधा फेलोशिप के संरक्षक हरीश कालरा ने पिछले पांच वर्षों से अपने घर पर तैयार किया था और गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यालय को समर्पित किया। इसके अलावा पांच अशोक के पौधे भी लगाए गए।

    गिरीश गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की। उन्होंने गुरुजनों के सम्मान के साथ-साथ माता-पिता के प्रति आदरभाव बनाए रखने पर भी जोर दिया।

    संरक्षक हरीश कालरा ने विद्यालय के विकास की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि फेलोशिप के सदस्य गोविंद गोयल द्वारा विद्यालय में चार कमरों का निर्माण कराया गया है तथा अन्य सदस्यों ने भी आर्थिक सहयोग देकर कई विकास कार्यों में भागीदारी निभाई है। उन्होंने बताया कि उद्योगपति विजय डाटा (विजय सॉल्वेक्स) ने भी विद्यालय के विकास के लिए उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, जिससे विद्यालय की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है।

    विद्यालय के शिक्षक लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जब वे विद्यालय में आए थे, तब विद्यालय केवल दो कमरों के जर्जर भवन तक सीमित था। बाद में समाजसेवियों, फेलोशिप सदस्यों और विद्यालय परिवार के सहयोग से विद्यालय का निरंतर विकास हुआ और शिक्षकों ने भी आपसी सहयोग से एक कमरे का निर्माण कराया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या अरुणा जैन ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के संरक्षक हरीश कालरा, अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव ताराचंद अग्रवाल, राजेश कुमार भट्ट, सुरेंद्र कुमार सोनी, रामप्रकाश गुप्ता, अशोक आहूजा, गोविंद गोयल, प्रवीण शर्मा, बी.आर. निमेश, आशा कालरा, शकुन गुप्ता, प्रमिला गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक बाबू सिंह, कविता मैडम एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार शर्मा ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here