More
    Homeराज्यबिहारझारखंड के जंगलों में 'मौत का तांडव...एयर एंबुलेंस के उड़े परखच्चे...7 जिंदगियां...

    झारखंड के जंगलों में ‘मौत का तांडव…एयर एंबुलेंस के उड़े परखच्चे…7 जिंदगियां खाक! देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

    झारखंड : के चतरा जिले के घने जंगलों में सोमवार (23 फरवरी 2026) को एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर रवाना हुआ यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरकर निकला था, लेकिन तय समय पर पहुंचने से पहले ही इसका संपर्क टूट गया।

    जानकारी के अनुसार, विमान को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में लैंड करना था। हालांकि बीच रास्ते में एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई।

    हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। घने जंगल और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

    फिलहाल विमान में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here