More
    Homeराजस्थानजयपुरगणपति बप्पा की विदाई पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश में निकली...

    गणपति बप्पा की विदाई पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश में निकली विसर्जन यात्रा

    असोथर। नगर पंचायत असोथर के रामनगर कौहन स्थित नई बाजार में मैकू के घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को अत्यंत भक्तिभाव और नम आंखों के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान हल्की फुहारों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

    डीजे की गूंज और भक्तीमय माहौल

    विसर्जन यात्रा के दौरान गाजे-बाजे और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बारिश के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बप्पा को विदाई दी।

    शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ विसर्जन

    शोभायात्रा के मार्ग में कई जगहों पर भगवान गणेश की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों और आयोजकों के सहयोग से यह पूरा धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here