More
    Homeराज्ययूपीखड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख...

    खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई गाड़ी, सड़क पर मची अफरा-तफरी

    बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी में शनिवार शाम एक खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। सिटी अस्पताल के सामने हुई इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

    शाम करीब 6:30 बजे सड़क किनारे खड़ी सफेद कार (UK06W5545) से अचानक धुआं उठने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पहले इसे मामूली खराबी समझा, लेकिन कुछ ही पलों में आग तेज हो गई और कार लपटों में घिर गई।

    कुछ मिनट में आग का गोला बनी गाड़ी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलने लगी और लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पहले फायर बाइक से आग बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन आग ज्यादा फैल चुकी थी। बाद में दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    जलकर खाक हुई कार, लोग सहमे

    इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक सड़क पर हलचल बनी रही। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here