More
    Homeदुनियानेपाल में बड़ा विमान हादसा, 18 की मौत

    नेपाल में बड़ा विमान हादसा, 18 की मौत

    नई दिल्ली. नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है। एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान बुधवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत होने की खबर है।

    सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्या एयरलाइंस के विमान में विमान चालक दल सहित कम से कम 19 लोग सवार थे, जो सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here