More
    Homeधर्म-समाजबनारस जैसा नजारा देवघर में, जहां बैठते ही मन हो जाता है...

    बनारस जैसा नजारा देवघर में, जहां बैठते ही मन हो जाता है शांत, शाम की खूबसूरती देखकर कहेंगे वाह!

    झारखंड के देवघर शहर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की पहचान पूरे देश में है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं, लेकिन बाबा मंदिर के आसपास एक ऐसी जगह भी है, जहां पहुंचते ही मन को एक अलग तरह की शांति और सुकून का एहसास होता है. यह जगह शिवगंगा सरोवर है. कई लोग इसकी सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की तुलना वाराणसी के घाट से भी करते हैं. मंदिर परिसर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर स्थित यह पवित्र सरोवर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है.
    बाबा बैद्यनाथ के दर्शन पहले यहां स्नान करना होता है शुभ
    मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने से पहले श्रद्धालु शिवगंगा में स्नान या आचमन करते हैं. सुबह के समय यहां का दृश्य बेहद मनमोहक होता है.सरोवर के किनारे श्रद्धालु पूजा-पाठ करते नजर आते हैं, वहीं कई लोग शांत वातावरण में बैठकर भगवान का स्मरण करते हैं. वर्षों पुराना यह सरोवर केवल एक जलाशय नहीं बल्कि देवघर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यहां कुछ समय बिताकर अपने मन को शांति प्रदान करते हैं.

    यहां शांति के साथ मिलता है भक्ति का एहसास
    शिवगंगा की सबसे बड़ी खासियत इसका शांत और सकारात्मक माहौल है. शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर यह स्थान लोगों को मानसिक सुकून देता है. सरोवर के चारों ओर बनी सीढ़ियां शाम के समय लोगों से गुलजार रहती हैं. कोई अपने परिवार के साथ बैठकर समय बिताता है तो कोई अकेले बैठकर प्रकृति और भक्ति का आनंद लेता है. हल्की ठंडी हवा, पानी की शांत सतह और मंदिरों से आती घंटियों की आवाज माहौल को और भी आध्यात्मिक बना देती है. यहां बैठकर ऐसा महसूस होता है मानो कुछ देर के लिए सारी चिंताएं पीछे छूट गई हों.
    शाम को बढ़ जाती है इस जगह की खूबसूरती
    शाम के समय शिवगंगा की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. यहां ढलते सूरज की किरणें जब सरोवर के पानी पर पड़ती हैं तो दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है. श्रद्धालु और स्थानीय लोग सीढ़ियों पर बैठकर बातचीत करते हैं, बच्चों की चहल-पहल देखने को मिलती है और पूरा वातावरण जीवंत हो उठता है. फिर भी यहां की शांति बनी रहती है, जो इसे खास बनाती है. यही कारण है कि कई पर्यटक देवघर घूमने आने पर बाबा मंदिर के दर्शन के साथ-साथ शिवगंगा में कुछ समय बिताना नहीं भूलते हैं.
    पहुंच जाईये यह जगह मिलेगा अदभुत सुकून
    अगर आप भी देवघर आने की योजना बना रहे हैं. धार्मिक यात्रा के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो शिवगंगा जरूर जाएं. खासकर शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है. भक्ति, आस्था और प्रकृति का ऐसा सुंदर संगम कम ही जगहों पर देखने को मिलता है. यही वजह है कि शिवगंगा सिर्फ एक सरोवर नहीं, बल्कि देवघर की आत्मा और श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. यहां बिताया गया कुछ समय आपके मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा, जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here