More
    Homeराज्यबिहारPM आवास के मकान किराये पर लगाने वालों पर कार्रवाई, निगम ने...

    PM आवास के मकान किराये पर लगाने वालों पर कार्रवाई, निगम ने भेजा नोटिस

    रांची। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सब्सिडी पर मिले फ्लैटों के दुरुपयोग पर रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 232 आवंटियों को निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन सभी लाभुकों को 24 घंटे के भीतर यह पुख्ता सबूत पेश करने का निर्देश दिया गया है कि वे खुद ही अपने आवंटित फ्लैट में रह रहे हैं। अगर तय समय सीमा के भीतर किसी भी आवंटी ने संतोषजनक जवाब या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया, तो निगम प्रशासन उनके फ्लैट का आवंट आवंटन रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू कर देगा।

    नियमों की अनदेखी पर नगर निगम का सख्त रुख

    दरअसल, नगर निगम को लगातार इस बात की शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोग सरकारी सब्सिडी का फायदा उठाकर फ्लैट लेने के बाद वहां खुद नहीं रह रहे हैं। इसके बाद जब निगम ने शुरुआती जांच कराई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पाया गया कि कई लाभार्थियों ने नियमों को ताक पर रखकर अपने फ्लैट दूसरों को किराए पर दे दिए हैं।

    सरकारी गाइडलाइन का सीधा उल्लंघन

    योजना के सख्त दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सब्सिडी पर मिले इन फ्लैटों को न तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा सकता है और न ही इन्हें किराए पर चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करना नियमों का सीधा और गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ताकि जरूरतमंदों के लिए बनी इस योजना का दुरुपयोग रोका जा सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here