More
    Homeराज्ययूपीमानव कल्याण सामाजिक संस्था के प्रकल्प को प्रशासन का सहयोग

    मानव कल्याण सामाजिक संस्था के प्रकल्प को प्रशासन का सहयोग

    हाथरस ।  मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय और जिला अध्यक्ष नारायण लाल ने जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर ग्राम चिंतापुर स्थित भूमि पर वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई और मार्गदर्शन की मांग की। इस दौरान प्रकल्प को लेकर जिलाधिकारी से विस्तृत चर्चा भी हुई।ज्ञापन में बताया गया कि संस्था द्वारा लगभग पांच बीघा निजी भूमि समाज कल्याण के इस प्रकल्प के लिए दान की जा रही है। भूमि के एक हिस्से को आबादी तथा दूसरे हिस्से को कृषि भूमि के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज बताया गया है। संस्था ने कृषि भूमि का नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन कराकर निर्माण के लिए आवश्यक नक्शा स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में प्रशासनिक सहयोग मांगा।संस्था पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम और आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण एवं संचालन संस्था द्वारा जनसहयोग और अपने संसाधनों से किया जाएगा। इसके लिए शासन अथवा जिला प्रशासन से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या अनुदान की मांग नहीं की गई है। संस्था ने प्रकल्प की स्थापना, भूमि दान तथा अन्य कानूनी एवं दस्तावेजी औपचारिकताओं के संबंध में प्रशासन से आवश्यक मार्गदर्शन भी मांगा।संस्था के अनुसार जिलाधिकारी ने प्रकल्प के संबंध में चर्चा करते हुए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जनकल्याण से जुड़े इस प्रकल्प के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई में सहयोग का भरोसा दिलाया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here