काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है।
सुबह 6:59 बजे आया भूकंप, केंद्र जमीन से 126 किमी नीचे
भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह ठीक 6:59 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में 35.981 डिग्री उत्तरी अक्षांश (North Latitude) और 68.700 डिग्री पूर्वी देशांतर (East Longitude) पर स्थित था। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की गहराई जमीन से करीब 126 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं
गहराई अधिक होने के कारण झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, हालांकि गनीमत यह रही कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आपदा से किसी भी तरह के जान-माल के बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।


