More
    Homeराज्ययूपीमुजफ्फरनगर जाते समय अजय राय को पुलिस ने रोका

    मुजफ्फरनगर जाते समय अजय राय को पुलिस ने रोका

    लखनऊ|कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। सिवाया टोल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ। हालांकि मुजफ्फरनगर में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर खतौली में उन्हें कांग्रेसियों के काफिले के साथ रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक हुई।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात है। मुजफ्फरनगर के रोहित उर्फ सोनू कश्यप की सरधना क्षेत्र में जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस पर मृतक युवक के परिवार का आरोप है कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। दोषियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों से भी पुलिस प्रशासन मिलने से सरकार के इशारे पर रोक रहा है। जो निंदनीय है। ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ कि पीड़ितों से मिलने पर रोक लगाई जाए। मुजफ्फरनगर नहीं ही मेरठ के कपसाड़ में भी लोगों को जाने से रोका जा रहा है। कपसाड़ और ज्वालागढ़ गांवों में प्रशासन ने सिर्फ इसलिए धारा 144 लगा दी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी, ताकि वहां कोई न जा सके। सरधना के कपसाड़ में मां की हत्या कर बेटी का अपहरण कर लिया गया था।सरधना के ही ज्वालागढ़ गांव में मुजफ्फरनगर के युवक रोहित उर्फ सोनू कश्यप की जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर गई थी। कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही। अपराधी पकड़े नहीं जा रहे। उल्टे पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दु:ख बांटने और संवेदनाएं व्यक्त करने जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस बल प्रयोग किया जा रहा है। इससे साबित होता है कि सरकार के साथ ही पुलिस-प्रशासन तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाए हुए है।कांग्रेस के मेरठ पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पुलिस ने खतौली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत सभी नेताओं को रोका हुआ है और वापस भेजने के लिए पुलिस-प्रशासन प्रयासरत है। फिलहाल पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक हो रही है। कांग्रेसी मुजफ्फरनगर जाने की जिद पर अड़े है और पुलिस का कहना है कि उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here