More
    Homeमनोरंजनजब अमरीश पुरी ने सेट पर गोविंदा को जड़ दिया थप्पड़

    जब अमरीश पुरी ने सेट पर गोविंदा को जड़ दिया थप्पड़

    गोविंदा की लेट लतीफी से नाराज़ होकर अमरीश पुरी ने फिल्म के सेट पर सबके सामने जड़ा था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा।

     

    नई दिल्ली। अमरीश पुरी ने फैंस को इतनी यादगार फिल्में दी हैं कि आज भी स्क्रीन पर उन्हें देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह हमारे बीच हैं। दिलवाले दुल्हनियां के बाबूजी हो या फिर मिस्टर इंडिया के मोगेम्बो या फिर मुझसे शादी करोगे के कर्नल, हर किरदार को उन्होंने इतनी खूबसूरती से जिया की देखने वाले देखते रह गए।

    अपने अभिनय के अलावा अमरीश पुरी एक और चीज के लिए फेमस थे और वह था समय। अमिताभ बच्चन की तरह ही दिग्गज अभिनेता सेट पर टाइम पर पहुंच जाते थे और काम शुरू कर देते थे। हालांकि, एक बार ऐसा हुआ था जब अमरीश पुरी को एक सुपरस्टार के एटीट्यूड की वजह से 1 या 2 नहीं, बल्कि  घंटे का इंतजार करना पड़ा था। जैसे ही सुपरस्टार सेट पर आया, अमरीश पुरी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सके और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कौन था वो सुपरस्टार जिसने अमरीश पुरी से खाई थी मार, पढ़ें थ्रो-बैक किस्सा:

    बहस कर रहे सुपरस्टार को जब पड़ी थी अमरीश पुरी से मार
    एक खबर के मुताबिक, अमरीश पुरी ने जिस सुपरस्टार को थप्पड़ जड़ा था, वह कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा थे। ये बात किसी से नहीं छुपी है कि गोविंदा को सेट पर लेट आने की आदत थी। उस वक्त उनका करियर इतने पीक पर था कि डायरेक्टर भी उनके आगे कुछ नहीं बोल पाते थे। उनका अनप्रोफेशनल बर्ताव हमेशा मीडिया हेडलाइंस में छाया रहा।

    ऐसा ही एक बार ही हुआ, जब अमरीश पुरी और गोविंदा साथ में फिल्म कर रहे थे। ‘मोगेम्बो’ तो प्रोडक्शन के दिए समय के मुताबिक सुबह 9 बजे पहुंच गए। पूरी कास्ट एंड क्रू भी वहां मौजूद थी, लेकिन अपने स्टारडम का घमंड लिए गोविंदा 9 घंटे लेट यानी कि शाम को 6 बजे सेट पर आए। उनका लेट लतीफी बर्ताव देखकर अमरीश पुरी को काफी गुस्सा आया और दोनों ने बहस हो गई। कहा जाता है कि ये बहस इतनी बढ़ गई थी कि अमरीश पुरी ने उन्हें खींचकर थप्पड़ जड़ दिया था।

    अमरीश पुरी संग काम करने में गोविंदा को होने लगी थी घबराहट 
    रिपोर्ट्स की मानें तो अमरीश पुरी से थप्पड़ पड़ने के बाद गोविंदा इतना दुखी हो गए थे कि उन्होंने कुछ समय तक दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने में घबराहट महसूस होने लगी थी। मीडिया में भी ये बात उछली, जिसके बाद दोनों पब्लिकली साथ नहीं दिखे।

    हालांकि, बाद में दोनों सुपरस्टार्स ने अपने बीच के सभी गिले-शिकवे दूर किए। गोविंदा और अमरीश पुरी ने एक साथ फिल्म दो कैदी, दादागिरी और फर्ज की जंग जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।

    बॉलीवुड के सुनहरे दौर में जहां स्टारडम का नशा सिर चढ़कर बोलता था, वहीं अमरीश पुरी जैसे अनुशासित कलाकार ने अपने व्यवहार और काम के प्रति ईमानदारी की मिसाल पेश की। गोविंदा की लेट लतीफी से जुड़ा यह किस्सा आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा उदाहरण है कि भले ही कोई कलाकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अनुशासन और समय का सम्मान करना बेहद ज़रूरी है। अमरीश पुरी ने जिस तरह बिना झिझक अपने सीनियर होने का फर्ज निभाया और सेट पर अनुशासन बनाए रखा, वह काबिले तारीफ है। हालांकि, वक्त के साथ दोनों कलाकारों ने अपने गिले-शिकवे भुला दिए और एक-दूसरे के साथ शानदार फिल्में दीं। यह किस्सा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए भी एक सीख है कि काम के प्रति समर्पण और वक्त की कद्र कभी भी करियर के आड़े नहीं आती, बल्कि उसे संवारती है।

    मिशन सच नेटवर्क को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here