More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में अक्षय कुमार के साथ...

    मुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में अक्षय कुमार के साथ दिखीं अमृता फडणवीस, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल

    महाराष्ट्र।​ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने रविवार को गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर एक सफाई अभियान चलाया। अमृता फडणवीस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से अपने फाउंडेशन, दिव्यज फाउंडेशन की ओर से इस सफाई अभियान का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी शामिल हुए। वीडियो में, अक्षय कुमार जुहू बीच की सफाई करते हुए एक बैग में बड़ी-बड़ी फूलों की मालाएं और बोतलें, गंदे कपड़े वगैरह डालकर सफाई करते नजर आए।​

    ट्रोल हुईं अमृता फडणवीस
    क्लीनिंग ड्राइव के दौरान अक्षय कुमार से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें अमृता फडणवीस की शेयर होने लगीं। लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट करने शुरू कर दिए। ये कॉमेंट थे अमृता फडणवीस की ड्रेस को लेकर। कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी को गरिमा बनाए रखनी चाहिए। वहीं कुछ समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि ड्रेस उनकी पर्सनल चॉइस है। ट्रोलिंग बंद करो। कुछ ने पूछा कि ऐसे कपड़े पहनकर कूड़ा उठाने का लॉजिक समझाओ? तो कुछ ने पूछा कि अमृता फडणवीस की ड्रेस पर बवाल क्यों?

    जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुईं अमृता फडणवीस
    अमृता फडणवीस ने कहा कि हमने आज जुहू बीच पर एक समुद्र तट सफाई अभियान का आयोजन किया है। हम इस सफाई अभियान में सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी से बहुत खुश हैं। इस पहल में बीएमसी सहित कई संगठनों ने हमारी मदद की क्योंकि समुद्र तटों को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। जैसे त्योहार मनाना हमारा अधिकार है, वैसे ही सफाई भी हमारा अधिकार है। मैं युवाओं को बस इतना बताना चाहती हूं कि पृथ्वी एक ही है। इसका विकास और पोषण हमारी ज़िम्मेदारी है और कोई भी एलियन हमारे लिए यह काम करने नहीं आएगा। हमें यह खुद ही करना होगा।

    सासंद डिंपल यादव से हुई तुलना
    लोगों ने अमृता फडणवीस की तस्वीरों के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की तस्वीरें शेयर कीं। साड़ी पहने डिंपल यादव की तस्वीरों के साथ लोगों ने अमृता फडणवीस की तुलना की। एक यूजर ने लिखा। दोनों ही सीएम की पत्नियां हैं। आपको किसका पहनाया अच्छा लगा? वहीं एक विकास नाम के यूजर ने लिखा कि कुछ लोग डिंपल यादव का तुलना अमृता फडणवीस जी से कर रहे हैं। तुलना भी लेवल के लोगों से किया जाता हैं। डिंपल भाभी भारतीय सभ्यता में और वह (अमृता फडणवीस) कहां वेस्टर्न कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं।

    लोगों ने किया ट्रोल, कई ने किए भद्दे कॉमेंट
    एक यूजर ने लिखा, यह महिला CM देवेंद्र फडणवीस की धर्म पत्नी हैं जिनका नाम अमृता है जिनके बदन से चिपकी हुई पोशाक पहनी हुई है जो इन्हे शोभा नहीं देती है। क्या ये केवल सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कर रही हैं? कई ने भद्दे-भद्दे कॉमेंट भी किए। विपिन नाम के यूजर ने लिखा, यह मोहतरमा एक राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस हैं। आप इनके कपड़े देखिए.. लाज-शर्म तो कुछ बची ही नहीं है। साथ में इनके पीछे सटे बुजुर्ग को देखिए..

    समर्थन में भी आए लोग
    वीनू नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत के लोग अभी भी कपड़ों पर बहस और ट्रोलिंग में उलझे हैं जबकि दुनिया के देश विज्ञान और तकनीक में नई खोजें कर रहे हैं।अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया, यह काबिले-तारीफ काम है। उनका पहनावा व्यक्तिगत पसंद है, उस पर सवाल उठाना समाज की संकीर्ण सोच को दिखाता है। हमें लोगों के काम और योगदान पर चर्चा करनी चाहिए, न कि उनके कपड़ों पर। जब तक ध्यान सही दिशा में नहीं जाएगा, हम प्रगति में पीछे ही रहेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, कपड़े इंसान की पर्सनैलिटी को निखारते हैं, लेकिन किसी के कपड़ों को लेकर उसके परिवार पर सवाल उठाना या ट्रोल करना बिल्कुल गलत है। चाहे बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की हो या किसी और की।

    दिमाग की सफाई की जरूरत
    राजेश लोढ़ा नाम के एक यूजर ने भी अमृता फडणवीस का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, मुंबई के जुहू बीच पर गणेश विसर्जन के बाद सफाई अभियान चला। अभिनेता अक्षय कुमार, बिल्डर हीरानंदानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने खुद बीच पर उतरकर कचरा उठाया। लेकिन सोशल मीडिया पर सफाई से ज़्यादा ट्रोलिंग अभियान चला। किसी ने कहा कचरे से ज्यादा तो कैमरे थे। किसी ने कहा यह तो फूल-मालाएं हैं, कचरा कहां है? और कुछ लोग तो अमृता फडणवीस के कपड़ों पर ही अटक गए। अब ज़रा सोचिए- जिन्हें बीच पर फैला कचरा सामान्य लग रहा है, और जिनकी नजर सफाई से ज़्यादा कपड़ों पर अटकी है… असल में सफाई की ज़रूरत बीच को कम, इनके दिमाग को ज़्यादा है।

    अमृता फडणवीस की ड्रेस क्या थी?
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता जुहू बीच पर क्लीन-अप ड्राइव में शामिल हुईं। यहां वह एक टाइट जिम वियर ड्रेस पहनकर पहुंची। यह ड्रेस स्किन कलर की थी और स्किन टाइट थी। उनकी इस ड्रेस ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here