More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़विष्णु भैया के संबल से अंजू यादव बनीं लखपति दीदी

    विष्णु भैया के संबल से अंजू यादव बनीं लखपति दीदी

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की पहल से जशपुर जिले में भी अनेक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। कुनकुरी की अंजू यादव की सफलता इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

        आर्थिक कठिनाइयों के दौर में अंजू यादव के लिए परिवार की जरूरतें पूरी करना और आय का स्थायी साधन जुटाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत बना। समूह के माध्यम से उन्हें ऋण की सुविधा मिली, जिसका उपयोग उन्होंने बकरी पालन के साथ-साथ फैंसी दुकान शुरू करने में किया।

        अंजू यादव ने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से अपनी दोनों आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाया। धीरे-धीरे उनकी आमदनी बढ़ने लगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती गई। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

        अपनी मेहनत से अर्जित आय का बेहतर उपयोग करते हुए अंजू ने पक्का मकान बनवाया और वाहन भी खरीदा। अब वे अपने परिवार की जरूरतों को पहले से बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने उनके जीवन में सिर्फ खुशहाली ही नहीं लाई, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दी है।

        अंजू यादव अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग और अवसर ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिया।

        “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मानकृआत्मनिर्भरता से बढ़ रहा परिवारों का स्वाभिमान” की भावना के साथ अंजू यादव आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। उनकी कहानी बताती है कि सही अवसर, मेहनत और सरकारी सहयोग मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक तस्वीर बदलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई पहचान भी बना सकती हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here