More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 12 सितंबर को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ नीता यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालंटियर्स व आमजन/पक्षकार उपस्थित रहे। इसमें सर्वाेच्च न्यायालय से लेकर जिला/तहसील स्तर एवं समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी।
            जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों- कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालयो के प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 572560 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हित किया गया है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीता यादव, के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 49 खंडपीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में 577584 मामलों का सफलतापूर्वक निराकृत किया गया। निपटान किए गए मामलों में कुल 577584 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 5931 मामले ऐसे थे जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे, जिसमें 5024 का निराकरण किया गया। राजस्व 25497 प्रकरण का निराकरण किया गया।
            उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपया वसूली वाद, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
            नेशनल लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर
    हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कैम्प, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्प डेस्क व अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।
            इस अवसर पर नीता यादव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्री सुनील कुमार नन्दे, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.),कोरबा, कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, श्री सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली धु्रव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, कु. तृप्ति राघव, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु. ग्रेसि सिंह, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, एवं गणेश कुलदीप, अध्यक्ष, सचिव सुनील यादव, जिला अधिवक्ता संघ व अधिवक्तागण कोरबा में लोक अदालत शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  
            जिला आयुष विभाग द्वारा लोक अदालत में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित कर न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकार एवं अधिवक्ताओं सहित 203 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें हृदय रोग, उदर रोग, प्रतिश्याय (सर्दी), खांसी, वातरोग, मधुमेह, अर्श का निःशुल्क औषधी वितरण किया। उपस्थित डॉ. डी.एस. गोयल, डॉ. गौतम प्रसाद नेताम, डॉ. राजश्री ज्योति थवाईत, मनीषा फूलझेले, विजेन्द्र टंडन सी का शिविर में विशेष योगदान रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क से पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों में पहुंचाने की सहायता की गई। वन विभाग कोरबा द्वारा लोक अदालत के अवसर पर पौधे प्रदत्त किये गये जिसे लोक अदालत में पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर पक्षकारों को न्यायालय में न्यायधीशगण द्वारा भेंट स्वरूप पौधा वितरण किया गया।
            जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों व अन्य विभागों के द्वारा सहयोग व सामंजस्य से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here