More
    Homeराजस्थानजयपुरविधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दी प्रदेशवासियों को...

    विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    श्री देवनानी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के उन दिव्य आदर्शों के प्रतीक हैं जिनमें ज्ञान, कर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा, नीति और लोककल्याण का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। व्यक्ति को फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए निरंतर कर्मरत रहना चाहिए।

    विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जीवन में सदाचार, कर्तव्यपरायणता और लोकमंगल के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर समाज में प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here