More
    Homeदेशहाईस्पीड एस्टन मार्टिन ने ली महिला की जान, सांसद पुत्र के खिलाफ...

    हाईस्पीड एस्टन मार्टिन ने ली महिला की जान, सांसद पुत्र के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

    हैदराबाद। माधापुर इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 26 साल की एक युवती की जान चली गई। हादसा 16 अगस्त की दोपहर इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ। कार चला रहे युवक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है।

    लंच से लौटते समय हुआ हादसा

    मृतक युवती का नाम भारती था। वह एक कपड़े के शोरूम में काम करती थीं। दोपहर में वह अपनी सहकर्मी पूजा के साथ खाना खाने गई थीं। वापस आते समय जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार लक्जरी कार (एस्टन मार्टिन) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    टक्कर इतनी तेज थी कि भारती के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत जुबली हिल्स स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवती की सहकर्मी ने अपने मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

    सांसद के बेटे पर केस दर्ज

    पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त कार 21 साल का लिंगामनेनी संजुश चला रहा था। वह राज्यसभा सांसद और कारोबारी लिंगामनेनी रमेश का बेटा है।

    जमानती धारा में मामला दर्ज

    माधापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नोटिस भेज दिया गया है, लेकिन धारा जमानती होने के कारण अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here