More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रडोंगरी में मौलाना खालिद अशरफ के बेटों पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

    डोंगरी में मौलाना खालिद अशरफ के बेटों पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई। दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में धार्मिक नेता मौलाना खालिद अशरफ और उनके दो बेटों पर रविवार (12 अप्रैल) को हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक्शन ले लिया है. पुलिस द्वारा मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोप है कि सभी ने मिलकर डंडों और कुर्सियों से हमला किया. पुलिस के मुताबिक घटना की शुरुआत उस समय हुई जब पाला गली में एक स्थानीय लड़के ने मौलाना के बेटे मोइज की स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. 

    मामला शांत होने के बाद बिगड़े हालात

    मोइज ने अपने पिता मौलाना अशरफ को फोन कर पूरी जानकारी दी. मौलाना ने बेटे को घर आने को कहा और मामला शांत होने की उम्मीद जताई. हालांकि, शाम को हालात फिर बिगड़ गए. मौलाना अशरफ अपने दोनों बेटों के साथ दाऊद फजल हाई स्कूल के पास से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी आरोपियों ने उन्हें पहचान लिया और अन्य लोगों को बुला लिया. देखते ही देखते करीब 15 लोगों की भीड़ ने उन पर डंडों, बांस और कुर्सियों से हमला कर दिया. इस हमले में मौलाना के दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए.

    मामले को लेकर मौलाना ने क्या बताया?

    मौलाना अशरफ ने बताया कि मैं लगातार कहता रहा कि मैं एक इमाम हूं और सैयद हूं, लेकिन हमलावरों ने मुझ पर लगातार वार किए. उनकी मंशा मुझे जान से मारने की थी. डोंगरी पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद जीना परेज खान (24), साहिल मंज़िल मस्जिद खान (18) और माजिद खालिद खान (45) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद कई समुदाय के नेता डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

    स्थानीय विधायक ने अस्पताल में कराया भर्ती

    स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने घायलों को जेजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. उन्होंने कहा कि मौलाना अशरफ एक सम्मानित धार्मिक विद्वान हैं. भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह का हमला बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला है. मौलाना अशरफ ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं न्याय चाहता हूं और पुलिस से उचित कार्रवाई की उम्मीद करता हूं. मैंने अपने फॉलोअर्स से कानून हाथ में न लेने की अपील की है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here