अर्जुन्दा क्षेत्र में घटना से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां वैवाहिक कलह से परेशान एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार का है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत था।
जानकारी के अनुसार, परमानंद पिछले तीन दिनों से अपनी पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। रविवार सुबह वह आखिरी बार पत्नी को मनाने उसके प्रेमी के गांव चौरेल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ लौटने से इंकार कर दिया।
इससे आहत होकर परमानंद ने प्रेमी के घर के बाहर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने जब शव को लटका देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।
थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी पत्नी के व्यवहार से मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहराई से जांच जारी है, ताकि आत्महत्या के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा सके।
नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया तुरंत सहायता लें और अपने करीबी लोगों या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


