More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़कोरबा में हैवानियत: पति ने पत्नी का गला काटकर अलग किया, सिर...

    कोरबा में हैवानियत: पति ने पत्नी का गला काटकर अलग किया, सिर लेकर गांव की गलियों में घूमा

    कोरबा| घरेलू कलह और शक का खूनी अंजाम यह दिलदहला देने वाली घटना कोरबा जिले के बालको नगर थाना अंतर्गत आने वाले बुंदेली गांव की है। आरोपी सालिक राम, जो पेशे से मजदूर है, उसका अपनी पत्नी चैत कुंवर के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी अक्सर अपने पति के चरित्र पर संदेह करती थी, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रहती थी। घटना वाले दिन यानी बुधवार सुबह भी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी।

    शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम शाम के वक्त पति-पत्नी ने एक साथ बैठकर शराब पी, लेकिन नशे की हालत में पुरानी बातों को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने आपा खो दिया और घर में रखे धारदार चाकू से अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने एक ऐसी हरकत की जिससे पूरा गांव कांप उठा।

    मोटरसाइकिल पर सिर लेकर गांव में मचाया आतंक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी के कटे हुए सिर को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की गलियों में निकल पड़ा। रास्ते में जो भी उसे मिलता, वह उसे खुद ही अपनी पत्नी के कत्ल की बात बताता। इतना ही नहीं, वह सरेआम बोरी खोलकर कटा हुआ सिर लोगों को दिखाने लगा। इस भयावह दृश्य को देखकर लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया बालको नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह चरित्र पर शक और घरेलू कलह ही नजर आ रही है। इस खूनी खेल ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है; अब चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिनकी आंखों के सामने उनकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई और पिता सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here