More
    Homeराज्यबिहारबीएसएनएल की भारत नेट योजना से ग्रामीण युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का...

    बीएसएनएल की भारत नेट योजना से ग्रामीण युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

    मधुबनी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की महत्वाकांक्षी भारतनेट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को गति देने के साथ-साथ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। टीडीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि योजना के माध्यम से गांव-गांव तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर भारतनेट उद्यमी पार्टनर बनाए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बीएसएनएल द्वारा सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है और अब पंचायतों को रिंग रूट से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत होने से शिक्षा, डिजिटल भुगतान, टेलीमेडिसिन और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा. श्री झा ने बताया कि भारतनेट उद्यमी योजना के तहत इच्छुक युवक-युवतियां कम निवेश में इंटरनेट सेवा प्रदाता बन सकते हैं. चयनित उद्यमियों को बीएसएनएल की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण, नेटवर्क संचालन की जानकारी तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही कनेक्शन उपलब्ध कराने वाले उद्यमी पार्टनरों को 50 प्रतिशत तक हिस्सेदारी एवं प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं का शहरों की ओर पलायन भी कम होगा। उद्यमी पार्टनरों को ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) की खरीद और इंटरनेट नेटवर्क स्थापित करने का कार्य करना होगा तथा वे अपनी इच्छानुसार पंचायतों में सेवा उपलब्ध करा सकेंगे।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here