More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़CG Weather Update: 15 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर सबसे...

    CG Weather Update: 15 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड में हल्की कमी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 15 जनवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

    मकर संक्रांति के बाद भी ठंड रहेगी कायम

    आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। आमतौर पर मान्यता है कि उत्तरायण के बाद ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है। हालांकि इस बार CG Weather Update कुछ अलग संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरायण के बावजूद ठंड में कमी नहीं, बल्कि बढ़ोतरी के आसार हैं। बीते कुछ दिनों में प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की नरमी जरूर आई है, लेकिन यह अस्थायी मानी जा रही है।

    राजधानी में बढ़ा न्यूनतम तापमान

    राजधानी रायपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जनवरी महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे लोगों को सुबह और रात के समय थोड़ी राहत जरूर मिली है।

    अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

    मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग का अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here